प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पुणे में एक दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2025 4:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में एक दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायल लोगों में प्रत्येक को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“महाराष्ट्र के पुणे में एक दुर्घटना में लोगों की हुई मौत से दुखी हूँ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायल लोगों में प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएँगे:

प्रधानमंत्री @narendramodi”

पीके/केसी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2155207) आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam