राष्ट्रपति सचिवालय
चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए
Posted On:
29 JUL 2025 2:05PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (29 जुलाई, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में डोमिनिकन गणराज्य, तिमोर-लेस्ते, श्रीलंका और गैबोनीज़ गणराज्य के राजदूतों/उच्चायुक्तों के परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में शामिल थे:
1. डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत श्री फ्रांसिस्को मैनुएल कोम्प्रेस हर्नान्डेज़

2. तिमोर-लेस्ते के राजदूत श्री कार्लिटो नून्स

3. श्रीलंका की उच्चायुक्त सुश्री प्रदीपा महिषिनी कोलोने

4. गैबोन के उच्चायुक्त श्री गाई रोड्रिग डिकाय

***
पीके/एके/केसी/एकेवी/एसके
(Release ID: 2149669)