प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने 'प्रोजेक्ट लायन' के तहत किए जा रहे प्रयासों की सराहना की
प्रविष्टि तिथि:
21 MAY 2025 3:55PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'प्रोजेक्ट लायन' के तहत किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा, ये प्रयास गुजरात में शेरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें अनुकूल वातावरण भी प्रदान कर रहे हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल की एक्स पर की गई पोस्ट की प्रतिक्रिया में श्री मोदी ने कहा:
“बहुत उत्साहित करने वाली जानकारी! यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि ‘प्रोजेक्ट लॉयन’ के तहत किए जा रहे प्रयासों से गुजरात में शेरों को अनुकूल माहौल मिलने के साथ ही उनका संरक्षण भी सुनिश्चित हो रहा है।”
***
एमजी/केसी/वीके/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2130272)
आगंतुक पटल : 29
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Telugu
,
Odia
,
English
,
Urdu
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam