उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति 20 से 22 मई, 2025 तक गोवा का दौरा करेंगे
उपराष्ट्रपति मुरगांव बंदरगाह का दौरा करेंगे; नई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे
उपराष्ट्रपति आईसीएआर-सीसीएआरआई में वैज्ञानिकों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
19 MAY 2025 5:46PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 20 से 22 मई, 2025 तक गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
उपराष्ट्रपति इस यात्रा के दौरान 21 मई को मुरगांव बंदरगाह का दौरा करेंगे। वहां वे बंदरगाह की नई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और मुरगांव बंदरगाह प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। श्री धनखड़ मुरगांव बंदरगाह पर तटरक्षक पोत पर भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
22 मई को उपराष्ट्रपति आईसीएआर-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीसीएआरआई) का दौरा करेंगे। इस दौरान वे संकाय सदस्यों और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे।
गोवा की अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति का गोवा के राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है। वहां वे राजभवन परिसर में चरक और सुश्रुत की मूर्तियों का लोकार्पण करेंगे, जो क्रमशः आयुर्वेद और शल्य चिकित्सा में उनके विशिष्ट योगदान की याद दिलाएंगी।
***
एमजी/केसी/केके/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2129694)
आगंतुक पटल : 23