प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
18 MAY 2025 9:27PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
"महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुःखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM" @narendramodi
***
एमजी/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2129543)
आगंतुक पटल : 18
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam