सूचना और प्रसारण मंत्रालय
वेव्स 2025 क्रिएटोस्फेयर – ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ की सरलता का प्रदर्शन
भारत और दुनिया में रचनात्मक प्रतिभाओं और संभावनाओं का उत्सव मनाने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए ‘वेव्स क्रिएटर अवार्ड्स’
Posted On:
30 APR 2025 7:28PM
|
Location:
PIB Delhi
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के तहत एक प्रमुख पहल के रूप में शुरू किया गया क्रिएट इन इंडिया चैलेंज (सीआईसी) सीजन 1, कल मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शुरू होने वाले शानदार समापन के लिए तैयार है। उल्लेखनीय रूप से, सीआईसी सीजन 1 ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसमें 1 लाख पंजीकरण पार कर गए हैं। अब पंजीकरण की कुल संख्या 1,01,349 हो गई है। इस पहल ने 60 से अधिक देशों के प्रतिभागियों को आकर्षित किया है, जो इसकी वैश्विक अपील और पहुंच को रेखांकित करता है। प्रतिभा के इस असाधारण समूह से, 750 फाइनलिस्टों को क्रिएटोस्फेयर में अपने रचनात्मक कौशल और परिणामों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह वेव्स 2025 के हिस्से के रूप में एनीमेशन, कॉमिक्स, एआई, एक्सआर, गेमिंग, संगीत और अन्य क्षेत्रों में नवाचार की खूबी वाला विशेष रूप से क्यूरेट किया गया मंच है।

क्रिएटोस्फेयर क्या है?
क्रिएटोस्फेयर नवाचार और सरलता का ऐसा ब्रह्मांड है, जिसे विचारों को अनुभवों में बदलने के लिए अंतिम गंतव्य के रूप में तैयार किया गया है। यह एक ऐसा स्थान है जहाँ रचनाकार केंद्र में आते हैं। यह आभासी वास्तविकता से लेकर फिल्मों तक, वीएफएक्स से कॉमिक्स तक, एनीमेशन से गेमिंग तक और संगीत से लेकर प्रसारण और डिजिटल मीडिया तक मीडिया और मनोरंजन क्षेत्रों के व्यापक स्पेक्ट्रम में कल्पना, प्रयोग और कलात्मक उत्कृष्टता की भावना का उत्सव मनाता है। यहाँ, दुनिया भर के शीर्ष रचनात्मक दिमाग - 'क्रिएट इन इंडिया चैलेंज' के फाइनलिस्ट - संवाद को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रज्वलित करने, साझेदारी बनाने और भारत की रचनात्मक ऊर्जा को वैश्विक दर्शकों से जोड़ने के साथ-साथ अपने काम को प्रदर्शित करने के लिए एक साथ आते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विज़न और मिशन "भारत में बनाएँ, दुनिया के लिए बनाएँ" 'क्रिएट इन इंडिया चैलेंज' के केंद्र में है और इसके आदर्श वाक्य 'क्रिएटर्स को जोड़ना, देशों को जोड़ना' में समाहित है। यह पहल वेव्स का मुख्य घटक है। यह भारत की रचनात्मक महत्वाकांक्षा की शक्तिशाली अभिव्यक्ति के रूप में उभरी है, जो वैश्विक मीडिया और मनोरंजन उद्योग में देश के बढ़ते नेतृत्व की पुष्टि करती है और इस क्षेत्र के भविष्य को आकार देती है। यह वास्तव में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को दर्शाता है - एक प्राचीन भारतीय दर्शन जो दुनिया को एक परिवार के रूप में देखता है।
क्रिएट इन इंडिया चैलेंज सीजन 1 का पैमाना और प्रभाव अभूतपूर्व है, जो इस पहल को वैश्विक रचनात्मक आंदोलन में बदल रहा है। 1,100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों के साथ, ये चुनौतियाँ अपने पहले ही सीजन में वास्तव में वैश्विक बन गई हैं। शीर्ष श्रेणी की जूरी ने अपनी गहरी अंतर्दृष्टि और कड़े चयन मानदंडों के साथ, क्रिएटोस्फेयर में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सभी चुनौतियों में से सर्वश्रेष्ठ फाइनलिस्ट को शॉर्टलिस्ट किया है - जिसमें भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 20 से अधिक देशों के प्रतिभागी शामिल हैं। ये उपलब्धियाँ क्रिएट इन इंडिया चैलेंज और क्रिएटोस्फेयर की विविधता, उत्कृष्टता और वैश्विक प्रतिध्वनि को रेखांकित करती हैं।
चार गतिशील दिनों में, प्रतिनिधि, निर्माता और प्रतिभागी रचनात्मकता, सीखने और विविधता में एकता के जीवंत संगम का अनुभव करेंगे। विशेष रूप से क्यूरेट किए गए मास्टरक्लास, पैनल चर्चा, कार्यशालाओं, प्रस्तुतियों और शोकेस के माध्यम से, क्रिएटोस्फेयर पेशेवर सेटिंग में सार्थक संवाद और दूरंदेशी विचारों को बढ़ावा देता है। यह एवीजीसी- एक्सआर, प्रसारण, फिल्म, संगीत, डिजिटल और सोशल मीडिया जैसे क्षेत्रों को एक साथ लाता है। नौ विशेष क्षेत्र- वर्चुअल लोक, वीएफएक्स वॉल्ट, फिल्म फिएस्टा, एनिमेशन एली, कॉमिक कोना, म्यूजिक मेनिया, एयरवेव्स, डिजिटल डोमेन और गेम ऑन- इन चुनौतियों के अग्रणी परिणामों को प्रदर्शित करेंगे।
कल के युवा रचनाकारों के लिए मंच प्रदान करने के लिए, क्रिएटोस्फेयर में भव्य 'क्रिएटर्स अवार्ड्स' समारोह भी शामिल है। यह रेड-कार्पेट इवेंट है जिसमें क्रिएट इन इंडिया चैलेंज के विजेताओं को प्रतिष्ठित 'वेव्स क्रिएटर अवार्ड्स' से सम्मानित किया जाता है। इस भव्य समारोह में एम एंड ई क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारों, मशहूर हस्तियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रचनात्मक चैंपियनों को सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाएगा। संगीत चुनौतियों के विजेता अपनी सबसे आकर्षक रचनाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। इस प्रकार क्रिएटोस्फेयर नवोन्मेष के केंद्र और सांस्कृतिक उत्सव दोनों के रूप में कार्य करता है, जो भारत की रचनात्मक क्षमता की विविधता का उत्सव मनाता है।
*****
एमजी/केसी/पीके
Release ID:
(Release ID: 2125651)
| Visitor Counter:
39