पंचायती राज मंत्रालय
विशेष श्रेणी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2025, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बिहार में प्रदान किए जाएंगे
पहली बार, पंचायती राज मंत्रालय ने जलवायु कार्रवाई और आत्मनिर्भरता में पंचायतों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए विशेष श्रेणी पुरस्कारों की शुरुआत की
प्रविष्टि तिथि:
23 APR 2025 4:30PM by PIB Delhi
इस वर्ष का राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (एनपीआरडी) एक विशेष क्षण होगा, जब विशेष श्रेणी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2025 24 अप्रैल, 2025 को बिहार के मधुबनी जिले के लोहना उत्तर ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले एनपीआरडी-2025 के राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किए जाएंगे। यह पहली बार है कि पंचायती राज मंत्रालय ने स्वयं के स्रोत से राजस्व (ओएसआर) में वृद्धि के जरिये जलवायु कार्रवाई और आत्मनिर्भरता की प्रमुख राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में ग्राम पंचायतों के अनुकरणीय प्रयासों को प्रोत्साहित करने और मान्यता देने के लिए समर्पित विशेष श्रेणी पुरस्कारों को संस्थागत रूप दिया है। इसके अलावा, सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) के स्थानीयकरण के साथ संरेखित पंचायतों के क्षमता निर्माण के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के लिए पुरस्कार भी इस अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।
प्रमुख राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में पंचायतों/संस्थाओं के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए निम्नलिखित विशेष श्रेणी के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार शुरू किए गए हैं:
जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार (सीएएसपीए) - पंचायतों को जलवायु-उत्तरदायी स्थानीय सरकारों के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना;
आत्मनिर्भर पंचायत विशेष पुरस्कार (एएनपीएसए) - पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत राजस्व (ओएसआर) में वृद्धि के जरिये आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना;
पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार (पीकेएनएसएसपी) - पंचायती राज प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण में उत्कृष्टता को पहचानना। यह पुरस्कार मंत्रालय द्वारा 2023 में स्थापित किया गया था और पहले पुरस्कार 2024 में प्रदान किए गए थे।
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2025 की विशेष श्रेणियों के पुरस्कार विजेता हैं:
जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार (सीएएसपीए)
रैंक 1 : दव्वा एस ग्राम पंचायत, गोंदिया जिला, महाराष्ट्र
रैंक 2 : बिरदाहल्ली ग्राम पंचायत, हासन जिला, कर्नाटक
रैंक 3 : मोतीपुर ग्राम पंचायत, समस्तीपुर जिला, बिहार
आत्मनिर्भर पंचायत विशेष पुरस्कार (एएनपीएसए)
रैंक 1 : मॉल ग्राम पंचायत, रंगारेड्डी जिला, तेलंगाना
रैंक 2 : हटबदरा ग्राम पंचायत, मयूरभंज जिला, ओडिशा
रैंक 3 : गोलापुडी ग्राम पंचायत, कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश
पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार (पीकेएनएसएसपी)
रैंक 1 : केरल स्थानीय प्रशासन संस्थान (केआईएलए), केरल
रैंक 2 : राज्य ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान, ओडिशा
रैंक 3 : राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, असम
प्रत्येक पुरस्कार में क्रमशः 1 करोड़ रुपये (रैंक 1), 75 लाख रुपये (रैंक 2) और 50 लाख रुपये (रैंक 3) की वित्तीय प्रोत्साहन राशि शामिल है। पुरस्कार विजेताओं को विशेष रूप से डिज़ाइन की गई ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। गौरतलब है कि 6 पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायतों में से 3 - बिहार (मोतीपुर ग्राम पंचायत), महाराष्ट्र (दव्वा एस ग्राम पंचायत) और ओडिशा (हटबद्रा ग्राम पंचायत) - की मुखिया महिला सरपंच हैं।
***
एमजी/केसी/आईएम/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2123910)
आगंतुक पटल : 827