WAVES BANNER 2025
सूचना और प्रसारण मंत्रालय

वेव्स 2025 - क्रिएट इन इंडिया चैलेंज की थीम म्यूजिक प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई

 Posted On: 11 APR 2025 6:34PM |   Location: PIB Delhi

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय संगीत उद्योग के साथ मिलकर आज थीम म्यूजिक प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। यह प्रतियोगिता 32 वेव्स - क्रिएट इन इंडिया चैलेंज सीरीज में से एक है। पहला विश्व ऑडियो और वीडियो मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स 2025) 01 से 04 मई 2025 तक मुंबई में आयोजित होने वाला है।

भारत की विविध संगीत प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए देश भर से सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल ने उनकी मौलिकता, संगीतात्मकता और वेव्स थीम के साथ जुड़ाव के गहन मूल्यांकन के बाद छह विजेताओं का चयन किया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में भारतीय संगीत उद्योग की प्रतिष्ठित हस्तियां सोमेश कुमार माथुर - हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक और गुरु; संदीप बच्चू - पार्श्व गायक और टॉलीवुड अभिनेता; गुलराज सिंह - बॉलीवुड में संगीतकार और संगीत निर्माता शामिल थे।

थीम संगीत प्रतियोगिता के विजेता

पद

नाम

शहर

राज्य

विजेता

कुणाल कुंडू और अल्लाप सरदार

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

पहला उप-विजेता

विवेक दुबे

मुंबई

महाराष्ट्र

दूसरा उप विजेता

भवगणेश थम्बीरन

कोयंबटूर

तमिलनाडु

तीसरा उप विजेता

जयनंथन आर

चेन्नई

तमिलनाडु

चौथा उप विजेता

जयनंथन आर

(दूसरी रचना)

चेन्नई

तमिलनाडु

पांचवां उप विजेता

दीप राजेश डाबरे

पुणे

महाराष्ट्र

वेव्स के बारे में

मीडिया और मनोरंजन (एम एंड ई) क्षेत्र में प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका आयोजन भारत सरकार की ओर से 1 से 4 मई, 2025 तक मुंबई (महाराष्ट्र) में किया जाएगा।

आप चाहे उद्योग पेशेवर, निवेशक, निर्माता या नवप्रवर्तक हों, यह शिखर सम्मेलन एम एंड ई परिदृश्य में जुड़ने, सहयोग करने, कुछ नया करने और योगदान करने के लिए अंतिम वैश्विक मंच प्रदान करता है।

वेव्स भारत की रचनात्मक शक्ति को बढ़ाने के लिए तैयार है, जो कंटेंट निर्माण, बौद्धिक संपदा और तकनीकी नवाचार के केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को बढ़ाएगा। जो उद्योग और सेक्टर इसके केंद्र में हैं उनमें प्रसारण, प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, रेडियो, फिल्म, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, ध्वनि और संगीत, विज्ञापन, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जनरेटिव एआई, संवर्धित वास्तविकता ( एआर ), वर्चुअल वास्तविकता ( वीआर), और विस्तारित वास्तविकता (एक्सआर) शामिल हैं।  

क्या आपके कोई प्रश्न हैं? उत्तर यहां पाएं

पीआईबी टीम वेव्स की नवीनतम घोषणाओं की जानकारी पाएं

आओ, हमारे साथ! वेव्स के लिए अभी रजिस्टर करें

***

एमजी/केसी/के/एनके


Release ID: (Release ID: 2121236)   |   Visitor Counter: 61