प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पद्मश्री रामसहाय पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 09 APR 2025 4:58PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अद्भुत कला, लगन और परिश्रम से बुंदेलखंड के लोकनृत्य राई को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उनका निधन देश के कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। ओम शांति!"

***

एमजी/केसी/वीके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2120465) आगंतुक पटल : 197
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam