संसदीय कार्य मंत्रालय
संसदीय कार्य मंत्रालय में कोई आरटीआई और लोक शिकायत लंबित नहीं
प्रविष्टि तिथि:
24 MAR 2025 2:39PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य मंत्रालय में 2024 के अंत तक कोई आरटीआई और कोई लोक शिकायत का मामला निपटान के लिए लंबित नहीं था। वहीं, वर्ष 2025 में 17.03.2025 तक मंत्रालय को 57 आरटीआई और 333 लोक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सभी का निपटारा कर दिया गया है।
संसदीय कार्य तथा सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
****
एमजी/केसी/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2114370)
आगंतुक पटल : 152