राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2025 8:41PM by PIB Delhi

विश्व क्षय रोग दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर, मैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा जन भागीदारी के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान की सराहना करती हूँ।

इस वर्ष के विश्व क्षय रोग दिवस का विषय है - हाँ, हम क्षय रोग को समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्ध, निवेश और परिणाम यह इस समझ को दर्शाता है कि क्षय रोग को समाप्त करने के लिए एकजुट और ठोस वैश्विक प्रयास की आवश्यकता है। क्षय रोग का उन्मूलन राष्ट्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है। इस संक्रामक रोग ने दुनिया भर में लाखों लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। क्षय रोग को समाप्त करने के हमारे एकजुट प्रयासों और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप पिछले एक दशक में देश में क्षय रोग के मामलों में भारी कमी आई है। मैं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करती हूँ।

मैं सभी संबंधित पक्षों और प्रतिभागियों से सामूहिक रूप से काम करने और भारत को टीबी मुक्त बनाने का आग्रह करती हूं।"

कृपया राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें-

******

एमजी/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2114244) आगंतुक पटल : 271
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil , Kannada , Malayalam