राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2025 6:38PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा, होली के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

रंगों का त्योहार होली खुशियाँ और उत्साह लेकर आता है। यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। होली के विविध रंग विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। ये पर्व हमें अपने आस-पास प्रेम और सकारात्मकता फैलाने की सीख देता है।

यह रंगों का त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे।’’

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

***

एमजी/केसी/आईएम/ओपी              


(रिलीज़ आईडी: 2111295) आगंतुक पटल : 219
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam