प्रविष्टि तिथि:
21 FEB 2025 4:12PM by PIB Delhi
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर, 2024 में 17.01 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।
दिसंबर, 2024 में 20,360 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, इस प्रकार श्रमिकों के लिए अधिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
आंकड़ों से यह पता चलता है कि दिसंबर माह के दौरान जोड़े गए कुल 17.01 लाख कर्मचारियों में से 8.22 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। यह संख्या कुल पंजीकृत कर्मचारियों का लगभग 48.35 प्रतिशत है।
पेरोल डेटा के लैंगिक विश्लेषण के अनुसार दिसंबर, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.46 लाख रहा है। इसके अलावा, दिसंबर, 2024 में कुल 73 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।
पेरोल आंकडे़ अनंतिम हैं क्योंकि आंकड़ा सृजन एक सतत् प्रक्रिया है।
*****
एमजी/आरपी/केसी/एजे