उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति 15 फरवरी, 2025 को जम्मू (जम्मू-कश्मीर) का दौरा करेंगे


उपराष्ट्रपति श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2025 3:41PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 फरवरी, 2025 को जम्मू (जम्मू-कश्मीर) का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर के मातृका सभागार में आयोजित किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति पूजा-अर्चना के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर और भैरों जी मंदिर भी जाएंगे।

****

एमजी/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2102753) आगंतुक पटल : 236
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam