राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2025 7:06PM by PIB Delhi

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, गुरु रविदासजी की जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

गुरु रविदासजी एक ऐसे महान भारतीय संत थे, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवता को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी भावपूर्ण कविताएं जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठते हुए पूरी मानवता को प्रेरित करती हैं। संत रविदासजी का जीवन समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर, आइए हम भक्ति, करुणा और निस्वार्थ सेवा के उनके संदेश को आत्मसात करें, इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा एक समावेशी समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।

 राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए -

***

 

एमजी/आरपीएम/केसी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2101965) आगंतुक पटल : 223
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam