प्रविष्टि तिथि:
09 FEB 2025 4:26PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल (10 फरवरी, 2025) प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का दौरा करेंगी।
प्रयागराज की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति संगम में पवित्र स्नान और पूजा करेंगी, अक्षयवट और हनुमान मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगी तथा डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी।
***
एमजी/आरपी/केसी/आईएम/वीके