राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति कल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2025 5:53PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल (25 जनवरी, 2025) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और इसके उपरांत अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9 बजकर 30 मिनट से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रारूप प्रसारित करेगा।

*****

  

एमजी/आरपीएम/केसी/एकेवी/एसवी 


(रिलीज़ आईडी: 2095909) आगंतुक पटल : 535
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam