प्रविष्टि तिथि:
26 DEC 2024 11:30PM by PIB Delhi
भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा:
"पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाले प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। पद्म विभूषण से सम्मानित और 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार, उन्होंने हमारे देश को एक महत्वपूर्ण बदलाव के माध्यम से साहसपूर्वक आगे बढ़ाया, विकास और समृद्धि के लिए नए रास्ते खोले।
भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में, मुझे डॉ. सिंह के साथ उनके आवास पर सार्थक, ज्ञानवर्धक बातचीत करने का सौभाग्य मिला। अर्थव्यवस्था के बारे में उनकी गहरी समझ, सौम्य व्यवहार और भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरी यादों में रहेगी।
डॉ. सिंह के निधन से भारत ने एक प्रखर बुद्धिजीवी और उत्कृष्ट राजनेता को खो दिया है। उनकी विरासत हमेशा भारत के विकास पथ का मार्गदर्शन करेगी। इस कठिन समय में उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।”
***
एमजी/केसी/जीके