प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री प्रणब मुखर्जी के साथ अपने जुड़ाव को मैं सदैव संजो कर रखूंगा : प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 11 DEC 2024 9:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि वे श्री प्रणब मुखर्जी के साथ अपने जुड़ाव को हमेशा संजो कर रखेंगे। श्री प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी भेंट वार्ताओं की कई यादों को ताज़ा करने के लिए शर्मिष्ठा मुखर्जी जी को धन्यवाद देते हुए श्री मोदी ने श्री मुखर्जी की अंतर्दृष्टि और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अद्वितीय बताया।

मोदी स्टोरी हैंडल एक्स पर एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:

"प्रणब बाबू के साथ मेरी भेंट वार्ताओं की कुछ यादों को ताज़ा करने के लिए शर्मिष्ठा जी का धन्यवाद। मैं उनके साथ अपने जुड़ाव को हमेशा संजो कर रखूंगा। उनकी अंतर्दृष्टि और ज्ञान अद्वितीय है।

*********

एमजी/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2083593) आगंतुक पटल : 120
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam