iffi banner
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सिनेमा और संस्कृति के शानदार संगम 'इफ़िएस्टा' का आरंभ


आईएफएफआई परेड में भारत की अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता प्रदर्शित होगी

संगीत, कला और संस्कृति की छटा बिखेरने वाला 55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 20 से 28 नवंबर, 2024 तक गोवा के पणजी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इफ़िएस्टा की शुरुआत होगी। यह रोमांचक उत्सव कला, संस्कृति और मनोरंजन का एक जीवंत मिश्रण पेश करेगा, जहां सिनेमाई करिश्मा, लाइव संगीत और मनमोहक प्रदर्शनों की धड़कन के साथ सहजता से जुड़ जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संगीतमय प्रस्तुतियों का एक बेहतरीन अनुभव होगा। कला अकादमी, पणजी इस ऐतिहासिक पहल की मेज़बानी करेगी।

इस महोत्सव में देश भर से आने वाले विभिन्न क्षेत्रीय, पारंपरिक और सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे, जो अद्वितीय और समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आईएफएफआई परेड

सेलिब्रेटिंग द जॉय ऑफ सिनेमा थीम पर एक कार्निवल परेड रचनात्मकता और संस्कृति के एक अनूठे मिश्रण का वादा करती है। इस शानदार परेड में प्रदर्शनों की एक श्रृंखला होगी। प्रामाणिक गोवा भावना के साथ, स्थानीय फ्लोट डिजाइनर और परेड समूह इस पहल के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक गौरव का प्रदर्शन करेंगे।

उत्कृष्ट रचनात्मकता और नवाचार को मान्यता देते हुए, थीम को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाली झांकियों और प्रदर्शनों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहित करना है।

एक अनोखा मनोरंजन उत्सव

इस साल, डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो द्वारा संचालित ‘इफ़िएस्टा’ गोवा, लाइव संगीत और मनोरंजन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। इस उत्सव में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • असीस कौर : प्रख्यात गायिका
  • पैराडॉक्स : हिप-हॉप कलाकार जो भारत के संगीत परिदृश्य को पुनर्परिभाषित कर रहा है
  • व्हेन चाय मेट टोस्ट : इंडी-लोक बैंड जो अपने भावपूर्ण ट्रैक के लिए जाना जाता है
  • द येलो डायरी : एक शैली-विरोधी रॉक बैंड

इस शानदार कार्यक्रम में उभरती प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी। महोत्सव में आने वाले लोगों को गायिका-गीतकार अनुमिता नादेसन की जादुई आवाज़, चोर बाज़ार का ऊर्जावान प्रदर्शन, स्थानीय स्टार रूबेन डी मेलो का जीवंत गोवा संगीत, डीजे द स्पिनडॉक्टर तथा त्सुम्योकी के शानदार मिश्रण और द गोवा ट्रैप कल्चर की आधुनिक धुनों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

इफ़िएस्टा सिर्फ़ एक दृश्यात्मक तमाशा नहीं है, बल्कि यह कला, समुदाय और सिनेमा का अनूठा संगम है। आइए और उत्सव के इस अविस्मरणीय आकर्षण का हिस्सा बनिए, जहां कहानी कहने का जादू जीवन और रचनात्मकता के भव्य उत्सव में देश की जीवंत संस्कृति से मिलता है।

कार्यक्रम की तारीखें याद रखें और इसके आकर्षण का हिस्सा बनें।

आगे पढने के लिए:

हमें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें:

@PIBPanaji / PIBPanaji /pib_goa pibgoa[at]gmail[dot]com /PIBG oa

 

***

एमजी/केसी/जेके/एसके

iffi reel

(रिलीज़ आईडी: 2075079) आगंतुक पटल : 190
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , Urdu , Tamil , Assamese , English , Khasi , Marathi , Kannada , Malayalam