प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली उत्सव मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 15 NOV 2024 10:43PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देव दीपावली पर लाखों दीयों से जगमगाती काशी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“देव दीपावली पर लाखों दीयों से जगमग बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी का भव्य स्वरूप मन को मोह लेता है। दीपदान की इस परंपरा का दुनिया भर के लोग साक्षी बनते हैं। मेरी कामना है कि मां गंगा के तट पर चारों ओर फैली दिव्य ज्योति हर किसी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से रोशन करे।”

*****

एमजी/केसी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2073807) आगंतुक पटल : 125
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam