प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
10 NOV 2024 5:49PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि, बेजोड़ अभिनय कौशल के धनी थिरु गणेशने हर भूमिका को शानदार ढंग से निभाया और विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों के साथ जुड़ने की उनकी क्षमता के लिएहमेशा उन्हें याद किया जाएगा।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:
“लोकप्रिय फिल्म हस्ती थिरु दिल्ली गणेश जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्हें बेजोड़ अभिनय कौशल का आशीर्वाद प्राप्त था। उन्होंने हर भूमिका को शानदार ढंग से निभाया और विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों के साथ जुड़ने की उनकी क्षमता के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। उन्हें थिएटर का भी शौक था। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
***********
एमजी/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2072197)
आगंतुक पटल : 274
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam