राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2024 6:40PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह भक्ति का पर्व है और चेतना के उच्च स्तर पर पहुंचने की हमारी आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक हैं। यह पर्व देवी दुर्गा के प्रति पूर्ण आस्था व्यक्त करने और सभी धर्मों में एकता एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने का अवसर है। 

आइए, हम प्रार्थना करें कि मां दुर्गा हमें एक न्यायपूर्ण, संवेदनशील और समतापूर्ण समाज बनाने के लिए शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प प्रदान करें।

महाशक्ति की उपासना के इस पावन अवसर पर आइए हम महिलाओं के प्रति सर्वोच्च सम्मान और आदर का व्यवहार करने का संकल्प लें।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए क्लिक करें

**

एमजी/आरपीएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2063960) आगंतुक पटल : 132
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Odia , Telugu , Malayalam