राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति 18 से 20 सितंबर तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड का दौरा करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2024 8:50PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 से 20 सितंबर, 2024 तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 18 सितंबर को राजस्थान के जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के 18 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन को संबोधित करेंगी और इंदौर-उज्जैन छह लेन सड़क परियोजना की आधारशिला रखेंगी। साथ ही, वह इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 20 सितंबर को झारखंड में आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगी।

***

एमजी/एआर/एसके/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2055912) आगंतुक पटल : 148
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Manipuri , Tamil , Kannada , Malayalam