राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

Posted On: 14 SEP 2024 6:38PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ओणम त्योहार की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा :-

ओणम के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

खुशी और उत्साह का यह त्योहार फसलों की कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जश्न मनाने का भी अवसर है। इस अवसर पर हम उन किसानों के प्रति भी अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो हमारे देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। समृद्धि का यह त्योहार हमें सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

देश की शांति और एकता को मजबूत करना जारी रखें और हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मिलकर काम करें।

राष्ट्रपति का संदेश पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

 

****

एमजी/एआर/एके/एमएस



(Release ID: 2055030) Visitor Counter : 134