प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 21 AUG 2024 10:27PM by PIB Bhopal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान को दर्शाता है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलैंड के बच्चों को आश्रय देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की। श्री मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित करने की झलकियां भी साझा की हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट कहा:

'मानवता और करुणा एक न्यायपूर्ण एवं शांतिपूर्ण विश्व की महत्वपूर्ण बुनियाद हैं। वारसॉ के जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल में जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान को दर्शाया गया है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलैंड के बच्चों को आश्रय देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की थी। जाम साहब को पोलैंड में डोबरी महाराजा के नाम से याद किया जाता है।

स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसकी कुछ झलकियां इस प्रकार हैं।'

***

एमजी/एएम/एसकेसी

 

(रिलीज़ आईडी: 2047590) आगंतुक पटल : 77
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , हिन्दी , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam