राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Posted On: 18 AUG 2024 7:47PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है:-

मैं सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच एक अनोखे बंधन का उत्सव है। यह पर्व प्रेम और आपसी विश्वास की भावनाओं को सशक्त करता है। रक्षाबंधन का त्यौहार धार्मिक एवं सांस्कृतिक सीमाओं से परे जाकर हमारे देश की विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है। यह पर्व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ता प्रदान करता है।

मैं कामना करती हूं कि रक्षाबंधन का त्यौहार सद्भाव और प्रेम की भावना का विस्तार करे तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा दे।

राष्ट्रपति का संपूर्ण संदेश पढ़ने के लिए कृपया यहां पर क्लिक करें

*******

एमजी/एआर/एनके/डीवी



(Release ID: 2046454) Visitor Counter : 48


Read this release in: English , Urdu , Marathi