राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

पारसी नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं

Posted On: 14 AUG 2024 8:32PM by PIB Bhopal

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पारसी नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -

“पारसी नववर्ष नवरोज़ के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

पारसी नववर्ष नवरोज़ खुशी, उत्साह और आस्था का प्रतीक है। ये त्यौहार हमें क्षमा, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। ये हमारी संस्कृति में बसी समृद्ध विविधता और समावेश की भावना को भी दर्शाता है। ये गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने और उनके बीच खुशियां फैलाने का भी मौका है। मेहनती और उत्साही पारसी समुदाय ने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया है।

कामना है कि ये ख़ास त्यौहार हमारे जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए, और साथी नागरिकों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दे।”

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें -

*********

एमजी/एआर/जीबी/डीवी


(Release ID: 2045508) Visitor Counter : 47