उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
08 AUG 2024 4:34PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
“एक्स” पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा:
“पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के दु:खद निधन के बारे में जानकर बहुत दु:ख हुआ।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में मुझे कई बार उनके विवेकपूर्ण परामर्श का लाभ मिला।
उनके परिवार के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
*****
एमजी/एआर/आईपीएस/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2043285)
आगंतुक पटल : 271