पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
ग्रीन इंडिया मिशन
Posted On:
05 AUG 2024 12:18PM by PIB Bhopal
राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन (जीआईएम) राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना के तहत वर्णित आठ मिशनों में से एक है। इसका उद्देश्य भारत के वन क्षेत्र की रक्षा करना, उसे बहाल करना और बढ़ाना तथा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों (जेएफएमसी) के माध्यम से वन और गैर-वन क्षेत्रों में पारिस्थितिकी-पुनर्स्थापना कार्यकलाप आरंभ कर जलवायु परिवर्तन पर ध्यान देना है। जीआईएम के तहत कार्यकलाप वित्त वर्ष 2015-16 में आरंभ किए गए थे। अब तक सत्रह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को 155130 हेक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण/पारिस्थितिकी-पुनर्स्थापना के लिए 909.82 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
पिछले पांच वर्षों (2019-20 से 2023-24) के दौरान राज्यों द्वारा प्रदान/जारी की गई धनराशि और उनकी उपलब्धियों का विवरण अनुलग्नक-1 में दिया गया है।
अनुलग्नक के लिए यहां क्लिक करे
यह जानकारी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज लोक सभा में एक लिखित उत्तर में दी।
*****
एमजी/एआर/एसकेजे/एनजे
(Release ID: 2041649)