स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

देश में जीका वायरस को नियंत्रित करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में नवीनतम जानकारी


भारत सरकार ने जीका वायरस रोग के प्रबंधन के लिए एक ‘कार्य योजना’ तैयार की है

राज्यों को एकीकृत वेक्टर प्रबंधन और प्रभावी सामुदायिक भागीदारी के लिए तकनीकी दिशा-निर्देश कार्यान्वयन के लिए भेज दिए गए हैं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निवारक उपायों के लिए धन उपलब्ध कराता है

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम जीका वायरस और अन्य रोगों की निगरानी करता है

Posted On: 30 JUL 2024 4:20PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने जीका वायरस रोग के प्रबंधन के लिए एक ‘कार्य योजना’ तैयार की है। यह योजना विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाइयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करती है जिन्हें रोग के प्रकोप के जवाब में किए जाने की आवश्यकता है। इस योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया है और इसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जो इस प्रकार है: https://main.mohfw.gov.in/?q=media/disease-alerts/national-guidelines-zika-virus-disease/action-plan-managing-zika-virus-disease

सरकार ने जीका वायरस रोग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए निम्नलिखित सहायता प्रदान की है:

i. एकीकृत वेक्टर प्रबंधन के लिए तकनीकी दिशा-निर्देश और प्रभावी सामुदायिक भागीदारी को कार्यान्वयन के लिए राज्यों को भेज दिए गए हैं।

ii. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को निवारक गतिविधियों जैसे कि घरेलू प्रजनन जांचकर्ताओं का प्रावधान, आशा, कीटनाशक, फॉगिंग मशीनों की भागीदारी, प्रशिक्षण सहायता, जागरूकता गतिविधियाँ आदि के लिए बजटीय सहायता प्रदान की जाती है।

iii. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) को जीका वायरस सहित 33 से अधिक प्रकोप प्रवण संचारी रोगों की निगरानी और प्रतिक्रिया के लिए अधिकृत किया गया है। प्रत्येक राज्य ने इन रोगों की जांच और निगरानी के लिए आईडीएसपी के अंतर्गत जिला सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं (डीपीएचएल) और राज्य रेफरल प्रयोगशालाएं (एसआरएल) जैसी प्रयोगशालाएं नामित की हैं।

iv. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करता है। जीका रोगियों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों का आरक्षण उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं और परिस्थितियों के आधार पर किया जाता है। देश में जीका वायरस के मामलों का राज्य के अनुसार ब्यौरा अनुलग्नक में दिया गया है।

यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी

अनुलग्नक

आईडीएसपी के अंतर्गत वर्ष 2017-2023 के दौरान राज्य के अनुसार जीका वायरस के प्रकोप के कारण रोगी और इसके कारण हुई मौतें

राज्य का नाम

2017

2018

2021

2022

2023

2024*

कुल रोगी

 

 

 

 

 

 

गुजरात

3

 

 

 

 

 

3

कर्नाटक

 

 

 

1

 

3

4

केरल

 

 

84

1

12

 

97

मध्य प्रदेश

 

260

 

 

 

 

260

महाराष्ट्र

 

 

 

 

11

10

21

राजस्थान

 

1

 

 

 

 

1

तमिलनाडु

1

 

 

 

 

 

1

उत्तर प्रदेश

 

 

150

 

 

 

150

कुल योग

4

261

234

2

23

13

537

* जीका वायरस के रोगी (l-फॉर्म) 22.07.2024 तक आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल के अनुसार।

 

****

एमजी/एआर/एमकेएस/एसके



(Release ID: 2039245) Visitor Counter : 148