ग्रामीण विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने केरल में अवसंरचना के व्‍यापक विकास की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 26 JUL 2024 5:31PM by PIB Delhi

केरल में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने और आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (पीएमजीएसवाई-III) के तहत 160.56 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से इस राज्य में 159.86 किमी लंबी 33 सड़कों को मंजूरी दी है।

इस ऐतिहासिक पहल से:

- ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी जिससे दूरदराज के गांवों और शहरी केंद्रों के बीच की खाई को पाटना संभव होगा।  

- इस क्षेत्र में आर्थिक विकास में तेजी आएगी, व्यापार और वाणिज्य को काफी बढ़ावा मिलेगा।

- आवश्‍यक सेवाओं जैसे कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, और बाजारों तक पहुंच बेहतर होगी।

- रोजगार अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा।  

- सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप इसे बनाना संभव होगा।

पीएमजीएसवाई-III परियोजना का इस क्षेत्र पर रूपांतरकारी प्रभाव पड़ेगा, जो इस राज्य के विकास और समृद्धि में व्‍यापक योगदान देगा और इसके साथ ही समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता काफी बढ़ जाएगी।

***

एमजी/एआर/आरआरएस/एजे

 

 


(रिलीज़ आईडी: 2037760) आगंतुक पटल : 143
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Hindi_MP , Tamil , Telugu , Malayalam