कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने बायजू से संबंधित हालिया समाचार रिपोर्टों का खंडन किया
प्रविष्टि तिथि:
26 JUN 2024 7:26PM by PIB Delhi
हाल ही में ऐसी रिपोर्टें आई हैं जिनमें यह दावा किया गया है कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) द्वारा चल रही जांच में बायजू को वित्तीय धोखाधड़ी से मुक्त कर दिया गया है।
यह स्पष्ट रूप से साफ किया जाता है कि ऐसी रिपोर्टें तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक हैं। कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत एमसीए द्वारा शुरू की गई कार्यवाही अभी भी जारी है और इस स्तर पर इस मामले में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।
****
एमजी/एआर/आर/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2028898)
आगंतुक पटल : 273