प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कुवैत शहर में आग लगने की दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2024 7:17PM by PIB Bhopal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत शहर में आग लगने की दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा;

"कुवैत शहर में आग लगने की दुर्घटना दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।"

***

एमजी/एआर/आरपी/जेके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2024890) आगंतुक पटल : 107
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , हिन्दी , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam