वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाला


वैश्विक निर्यात में वस्त्र उद्योग की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण : श्री सिंह

वस्त्र उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाएं: श्री सिंह

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2024 2:03PM by PIB Delhi

केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज यहां आधिकारिक रूप से वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने श्री सिंह को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा उपस्थित थे।

श्री सिंह के कार्यभार संभालने के अवसर पर वस्त्र मंत्रालय में सचिव श्रीमती रचना शाह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने पदभार ग्रहण करने पर कहा, 'वस्त्र क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर हैं। वैश्विक निर्यात के मामले में भी वस्त्र उद्योग की बड़ी हिस्सेदारी है। श्री सिंह ने कहा कि वस्त्र उद्योग भी किसानों से जुड़ा हुआ है और उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रयास किए जाएंगे।

***

एमजी/एआर/आरपी/एजी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2024022) आगंतुक पटल : 405
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Hindi_MP , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam