राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी

Posted On: 03 MAY 2024 6:54PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 4 से 8 मई, 2024 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति भवन में रुकेंगी।

राष्ट्रपति 6 मई को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

7 मई को राष्ट्रपति गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स, शिमला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। बाद में, वह शिमला के राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगी।

*******

एमजी/एआर/पीके/डीवी


(Release ID: 2019594)