युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

पहले दिन तमिलनाडु ने दो स्वर्ण जीते, पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने एक-एक गोल्ड मेडल हासिल किया

Posted On: 20 JAN 2024 8:47PM by PIB Delhi

छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के पहले दिन शनिवार को मेजबान तमिलनाडु ने दो स्वर्ण पदक के साथ अपना खाता खोला। वहीं, पश्चिम बंगाल और दिल्ली एक-एक स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे।

राजराथिनाम स्टेडियम में आयोजित योगासन रिदमिक पेयर लड़कों की श्रेणी में जुड़वा भाइयों देवेश के और सर्वेश के ने पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लड़कियों के वर्ग में पश्चिम बंगाल की मेघा मैती और उर्मी समता ने खिताब जीता।

टीएनपीईएसयू टेबल टेनिस हॉल में एनबलेस गोविन एन ने मणिपुर के जेनिथ एसएच पर 15-11 से जीत दर्ज कर लड़कों के एपी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। लड़कियों की तलबारबाजी में दिल्ली की खनक कौशिक ने हरियाणा की हिमांशी नेगी को 15-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

लड़कियों के रिदमिक पेयर इवेंट में योगासन अखाड़ा से ओविया सी और शिवानी डी ने कुल 128.32 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता जबकि फेंसर जेफरलिन जेएस ने लड़कियों की तलबारबाजी में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

पहली बार दक्षिण भारत में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह तय होने के बाद मेजबानों को इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं रही होगी।


देवेश और सर्वेश ने शानदार समन्वय और स्थिरता दिखाते हुए 127.89 अंकों के स्कोर के साथ रिदमिक पेयर इवेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया। पश्चिम बंगाल के अवरजीत साहा और नील सरकार ने 127.57 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। वहीं, महाराष्ट्र के खुश इंगोले और यदनेश वानखेड़े (127.20 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

मेडल टैली : https://youth.kheloindia.gov.in/medal-tally


(फोटो कैप्शन : केआईवाईजी 2023-स्वर्ण पदक विजेता देवेश के (बाएं), सवेश के (दाएं) रिदमिक पेयर योगासन के विजेता राज्य -तमिलनाडु)



परिणाम :

मुक्केबाज़ी

बॉयज :

54 किग्रा : नवीन कुमार (तमिलनाडु) ने यश गवई (महाराष्ट्र) को हराया

57 किग्रा : एस धानचेझियान (तमिलनाडु) ने विवेक नैथानी (यूटीआर) को हराया

63 किग्रा : कृष कम्बोज (हरियाणा) ने दोर्जय नामग्याल (एलए) को हराया

67 किग्रा : आयुष श्रीवास (एमपी) ने वेदांत कोरांवकर (गोवा) को हराया

71 किग्रा : दानिश पूनिया (राजस्थान) ने रोहन सिंह; हरियाणा को हराया

गर्ल्स
48 किग्रा : एलंगबाम थोइचा देवी (एमए) ने वी लक्ष्य (तमिलनाडु) को हराया

50 किग्रा : कशिश (एचपी) ने मनसा वेनी (एपी) को हराया

54 किग्रा : बबीता सिंह (यूपी) ने खनका (दिल्ली) को हराया

57 किग्रा : अंजलि कोरंगा (यूटीके) ने हरिप्रिया (तेलंगाना) को हराया

फेंसिंग (तलबारबाजी) :

बॉयज़ एपी : स्वर्ण पदक मैच : एनबलेस गोविन एन (टीएन) ने जेनिथ एसएच (एमएएन) को 15-11 से को हराया

कांस्य पदक : देवराज (हरियाणा), अश्विनी शौर्य (पंजाब)

गर्ल्स तलबारबाजी : स्वर्ण पदक मैच :

खनक कौशिक (दिल्ली) ने हिमांशी नेगी (हरियाणा) को 15-9 से हराया

कांस्य पदक : जेफरलिन जेएस (तमिलनाडु), कशिश भारद (महाराष्ट्र)

कबड्डी
बॉयज
ग्रुप ए : राजस्थान ने बिहार को 48-27 से शिकस्त दी, महाराष्ट्र ने मध्यप्रदेश को 41-26 से हराया।

ग्रुप बी : हरियाणा ने चंडीगढ़ को 58-39 से हराया।

गर्ल्स :

ग्रुप ए : हरियाणा ने तेलंगाना को 59-22 से हराया, तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 41-32 से हराया

ग्रुप बी : हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 49-23 से हराया

स्क्वैश (16 का राउंड) :

बॉयज : 1- तवनीत सिंह मुंद्रा (एमपी) ने वंश चंद्राकर (सीजी) को 11-2, 11-2, 11-4 से हराया, 2.आर्यन प्रताप सिंह (यूपी) ने गौतम आर दास (केएल) को 11-5, 11-4, 11-3 से शिकस्त दी, अरिहंत केएस (टीएन) ने मलय राठौड़ (सीजी) को 111-2, 11-2, 11-1 से हराया, एल मय्यप्पन (टीएन) ने दिशांत मुरजानी (राजस्थान) को 110-12, 11-5, 8-11, 11-2, 13-11 से हराया।

गर्ल्स : 1-पूजा आरती आर (टीएन) ने सुभद्रा के सोनी (केरल) को 11-2, 11-2, 11-2 से हराया, 2-निरुपमा दुबे (महाराष्ट्र) ने पेरिना शर्मा (दिल्ली) 1.0 (सेवानिवृत्त) (एक राउंड शुरू करने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई) को हराया, शमीना रियाज़ (टीएन) ने चित्रांगदा गोयल (यूपी) को 11-3, 14-12, 8-11, 11-3 से हराया, छवि सरन (राजस्थान) ने रीवा निंबालकर (महाराष्ट्र) को 11-6, 11-6, 6-11, 11-7 से हराया।


योगासन:
बॉयज
रिदमिक पेयर्स : गोल्ड -देवेश के/सर्वेश के (टीएन) 127.89 अंक, अवरजीत साहा/नील सरकार (पश्चिम बंगाल) 127.57, कांस्य -खुश इंगोले/यदनेश वानखेड़े ;महाराष्ट्र (127.20)

गर्ल्स
रिदमिक पेयर्स : गोल्ड-मेघा मैती/उर्मी समता (पश्चिम बंगाल) 128.76, रजत-स्वरा गुजर/युगंका राजम (महाराष्ट) 128.64, कांस्य-ओविया सी/शिवानी डी (टीएन) 128.32

केवाईआर्इ्रजी 2023, तमिलनाडु के बारे में


19.31 जनवरी तक छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स दक्षिण भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। खेल तमिलनाडु के चार शहरों चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में खेले जा रहे हैं। खेलों का शुभंकर वीरा मंगई है। रानी वेलु नचियार, जिन्हें प्यार से वीरा मंगई कहा जाता है। वह एक भारतीय रानी थीं, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। शुभंकर भारतीय महिलाओं की वीरता और भावना का प्रतीक है, जो नारी शक्ति की ताकत को दिखाता है। खेल के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति शामिल है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में 5600 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो 15 स्थानों पर 13 दिनों तक चलेगा। इसमें 26 खेल स्पर्धाएं 275 से अधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम और एक डेमो खेल शामिल होंगे। 26 खेल विधाएं फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि जैसे व्यावहारिक खेलों और कलारीपयट्टू, गतका, थांग ता, कबड्डी और योगासन जैसे पारंपरिक खेलों का एक विविध मिश्रण हैं। तमिलनाडु के पारंपरिक खेल सिलंबम को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इतिहास में पहली बार डेमो खेल के रूप में पेश किया जा रहा है।

***

एमजी/एआर/आरकेजे



(Release ID: 2004748) Visitor Counter : 67