प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक जताया

Posted On: 09 JAN 2024 10:37PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत की एक महान हस्ती उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत की एक महान हस्ती उस्ताद राशिद खान जी के निधन से दुःख हुआ। उनकी अद्वितीय प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने हमारे सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके निधन से जो शून्य उभरा है, उसे भरना कठिन होगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार, शिष्यों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।”

***

एमजी/एआर/आर



(Release ID: 1994798) Visitor Counter : 171