संस्‍कृति मंत्रालय

वर्षांत समीक्षा 2023: संस्कृति मंत्रालय


"मेरी माटी मेरा देश-माटी को नमन वीरों का वंदन" राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वाले 'वीरों'के सम्मान में राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन

प्रधानमंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत देश के प्रत्येक भाग से एकत्र की गई मिट्टी से विकसित अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक की आधारशिला रखी

भारत की अध्यक्षता में जी20 संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित; 'काशी कल्चर मार्ग'शीर्षक वाले परिणाम दस्तावेज़ पर सभी जी20 देशों की सहमति

संस्कृति मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के सहयोग से प्रथम वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन की की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने लाल किले में प्रथम भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन बिनाले का उद्घाटन किया

शांतिनिकेतन और होयसल मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल

यूनेस्को ने 'गुजरात के गरबा' लोक नृत्य को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित किया

2014 से अब तक विभिन्न देशों से 344 पुरावशेष स्वदेश लाए गए

Posted On: 22 DEC 2023 8:41PM by PIB Delhi

वर्ष 2023 के दौरान संस्कृति मंत्रालय की प्रमुख पहल/घटनाएँ/उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:

आज़ादी का अमृत महोत्सव

देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष सम्पन्न होने का उत्सव मनाने के लिए, मार्च 2021 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) का शुभारंभ किया था। यह जन-आंदोलन बन गया और इस महोत्सव ने संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण के माध्यम से देश को एकजुट किया। स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनाम नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और स्वाधीनता संग्राम से जुड़े स्थानीय इतिहास का दस्तावेजीकरण करने का निरंतर प्रयास जारी है और इसे आजादी का अमृत महोत्सव(एकेएएम) की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जा रहा है। नवंबर, 2023 तक स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी 12 हजार से अधिक कथाएं एकत्रित की जा चुकी हैं और यह संख्या प्रति-दिन बढ़ती जा रही है।

"मेरी माटी मेरा देश": दो साल तक चले आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अभियान के रूप में, "मेरी माटी मेरा देश- माटी को नमन, वीरों का वंदन" भारत की माटी और वीरता का एकीकृत उत्सव है। इस दौरान देश के 766 जिलों के 7000 से अधिक खण्डों में बड़ी संख्या में जन भागीदारी देखी गई। इस अभियान के दौरान 2 लाख से अधिक शिलाफलकम स्थापित किये गये। 3 करोड़ से अधिक लोगों ने पंचप्राण प्रतिज्ञा ली और राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण प्रदर्शित किया। 2 लाख से अधिक अमृतवाटिकाएँ बनाई गईं और देशभर में 2 करोड़ से अधिक पेड़पौधे लगाए गए। 2,18,856 स्वाधीनता सेनानियों के सम्मान में समारोह और स्मरणोत्सव आयोजित किए गए। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 4 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी सेल्फी अपलोड की। देश के 7000 से अधिक खण्डों से 8500 से अधिक माटी कलश दिल्ली लाए गए।

30 अक्टूबर, 2023 को अमृत कलश यात्रा में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत'की भावना के अंतर्गत अपने-अपने खण्ड और शहरी स्थानीय निकायों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने कलश से मिट्टी को एक विशाल अमृत कलश में एकत्रित किया। प्रधानमंत्री ने 31 अक्टूबर 2023 को कर्तव्य पथ पर 'मेरी माटी मेरा देश'अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह का प्रतीक था। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अमृत-वाटिका और अमृत-महोत्सव स्मारक का शिलान्यास किया। उन्होंने देशभर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले हजारों अमृत कलश यात्रियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं के लिए मेरा युवा भारत (माईभारत) प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KCEH.jpg

जी20 गतिविधियाँ

  • 21 जनवरी, 2023 को जी-20 देशों, दिल्ली और एनसीआर के कॉलेजों और स्कूलों से जुड़े एक हजार से अधिक छात्रों, युवाओं और बच्चों ने 'विश्व शांति के लिए जी-20 मार्च'में भाग लिया।
  • भारत मेंजी20 की अध्यक्षता के दौरान, संस्कृति मंत्रालय ने 22 से 25 फरवरी, 2023 तक खजुराहो, मध्य प्रदेश में पहली जी-20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

 

Image

  • दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों से लगभग 1000 उत्साही धावकों ने 5 मार्च, 2023 को नई दिल्ली के राजघाटमें गांधी दर्शन पर "महिला शक्ति के लिए जी-20 दौड़" में भाग लिया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00366X2.jpg

  • भारत मेंजी20 अध्यक्षता के दौरान, संस्कृति मंत्रालय ने 15 से 17 मई, 2023 तक ओडिशा केभुवनेश्वरमें दूसरी संस्कृति कार्य समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

Image

  • जी-20 की तीसरीसंस्कृति कार्य समूह बैठक 9 से 12 जुलाई 2023 को कर्नाटक के हम्पी में आयोजित की गई थी। इस दौरान लंबानी कढ़ाई के पैच वर्क से बनी सबसे लम्बी प्रतिकृति प्रदर्शित की गई। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया था। प्रदर्शनी का विषय था 'संस्कृति सभी को एकजुट करती है'।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005BL8Q.jpg

  • भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान, संस्कृति मंत्रालय ने 24-25 अगस्त, 2023 को वाराणसी में चौथी जी20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक की अध्यक्षता की।
  1. 'काशी संस्कृति मार्ग'शीर्षक वाले परिणाम दस्तावेज़ और अध्यक्षीय सारांश पर सभी जी20 देशों ने सहमति व्यक्त की।
  2. वैश्विक विषयगत वेबिनार पर आधारित एक रिपोर्ट 26 अगस्त, 2023 को जी20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक में लॉन्च की गई जिसका शीर्षक 'जी20 संस्कृति: समावेशी विकास के लिए वैश्विक कथाओं को आकार देना' था।
  3. जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों के संस्कृति मंत्रियों ने भारत कीजी20 अध्यक्षता के दौरान विचार-विमर्श के सफल समापन को चिह्नित करने के लिए 26 अगस्त, 2023 को वाराणसी में विशेष संस्करण डाक टिकट जारी किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006WYP0.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0075BXU.jpg

अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (सीईपी)

संस्कृति मंत्रालय ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए निम्नलिखित देशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए हस्ताक्षर किए:

  1. 25 जनवरी, 2023 को अरब गणराज्य मिस्र की सरकार के साथ पांच वर्ष की अवधि के लिए।
  2. 4 मार्च, 2023 को स्लोवाक गणराज्य के साथवर्ष 2023 से 2026 की अवधि के लिए।
  3. 26 अप्रैल, 2023 कोकोलंबिया गणराज्य के साथ वर्ष2023 से 2026 की अवधि के लिए।
  4. 06 जुलाई 2023 को मॉरीशस गणराज्य के साथ वर्ष 2023 से 2026 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए हस्ताक्षर किए गए। इसकी वैधता 31-12-2026 तक है।
  • V. 9 अक्टूबर, 2023 को संयुक्त गणराज्य कोलंबिया की सरकार के साथ वर्ष 2023 से 2027 की अवधि के लिए।
  1. 2 नवंबर, 2023 को इतालवी गणराज्य की सरकार के साथवर्ष 2023 से 2027 की अवधि के लिए।
  2. 2 नवंबर, 2023 को बेलारूस गणराज्य की सरकार के साथवर्ष 2023 से 2025 की अवधि के लिए।

 

बौद्ध और तिब्बती संस्थान (बीटीआई)

संस्कृति मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से 14 से 15 मार्च, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्रों के साथ 'साझा बौद्ध विरासत'पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें सदस्य देशों, पर्यवेक्षकों के साथ भारत की सभ्यता के जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित किया गया। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों चीन, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, भारत, बेलारूस, बहरीन, म्यांमार और संयुक्त अरब अमीरात जैसे विभिन्न देशों के साथविचार-विमर्श किया गया। यह कार्यक्रम "साझा बौद्ध विरासत" पर चर्चा के लिए मध्य एशियाई, पूर्वी एशियाई, दक्षिण एशियाई और अरब देशों को एक मंच पर एक साथ लेकर आया।

संस्कृति मंत्रालय ने अपने अनुदान प्राप्तकर्ता निकाय, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के माध्यम से, अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों को बढ़ाने के उद्देश्य से, 20 और 21 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में पहला वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन आयोजित किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ने शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008JBT4.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0092KUE.jpg

फेस्टिवल ऑफ इंडिया

17-18 मार्च, 2023 को कुवैत में फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन किया गया जिसमें कुल 35 कलाकारों ने भाग लिया।

Embassy of India, Kuwait

भारत महोत्सव/नमस्ते फ्रांस कार्यक्रम 6 जुलाई से 9 जुलाई, 2023 तक फ्रांस के पेरिसमेंआयोजित किया गया था जिसमें कथकली, भरतनाट्यम, असम से शास्त्रीय नृत्य सत्रीया, कुचिपुड़ी, कथक, हिंदुस्तानी गायन,भजन/सूफी/गज़ल शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में असम और गुजरात की नौलोक नृत्य मंडलियां ने भी प्रस्तुति दी।

 

पुरावशेषों की पुनर्प्राप्ति

देश से विदेशों में भेजे गए सांस्कृतिक महत्व की बहुमूल्य पुरावशेष 1976 से नवंबर, 2023 तक कुल 357 पुरावशेष पुनर्प्राप्त किए गए हैं। हालांकि,344 पुरावशेष2014 के बाद से विभिन्न देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा और अन्य देशों से पुनर्प्राप्त किए गए हैं।

 

यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल

45वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक 2023 में रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित की गई थी जिसमें भारत के शांति-निकेतन और होयसला मंदिरों (होयसला के पवित्र समूह) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में अंकित किया गया था। पश्चिम बंगाल में ‘शांति-निकेतन’ नोबेल पुरस्कार विजेता, रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित एक विश्वविद्यालय है, जो प्राचीन भारतीय परंपराओं पर आधारित है और मानवता की एकता या 'विश्व भारती'को पहचानने के उनके दृष्टिकोण और दर्शन को दर्शाता है। होयसला के पवित्र समूह में कर्नाटक के होयसला राजवंश के 13वीं शताब्दी के तीन विशिष्ट मंदिर शामिल हैं, अर्थात् होयसलेश्वर मंदिर हेलेबिदु, चन्नकेशव मंदिर बेलूर, और केशव मंदिर सोमनाथपुर। इससे भारत के विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 42 (सांस्कृतिक-34, प्राकृतिक-7, मिश्रित-1) हो गई है, जिससे भारत यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सर्वाधिक स्थलों की संख्या के मामले में 6वें स्थान पर आ गया है।

Image

Image

2023 में, ग्वालियर को संगीत और कोझिकोड साहित्य के रचनात्मक शहरों के रूप में यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल किया गया था।

'गुजरात का गरबा'यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में अंकित किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0132RLP.jpg

भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन बिनाले 2023

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले में आयोजित पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन बिनाले (आईएएडीबी) 2023 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन'और स्टूडेंट बिनाले-समुन्नति का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन बिनाले (आईएएडीबी) दिल्ली में सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रतिरूप के समानकार्य करेगा।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0144XMB.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image01588ZA.jpg

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ/पहल:

  • हर घर तिरंगा अभियान: वर्ष 2023 में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की।
  • संस्कृति मंत्रालय का सांस्कृतिक असाधारण वंदे भारतम कार्यक्रम 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य आकर्षणों में से एक रहा इस कार्यक्रम में479 कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी।गणतंत्र दिवस समारोहके दौरान 'शक्ति रूपेण संस्थिता'शीर्षक के साथ संस्कृति मंत्रालय ने एक झांकी भी प्रदर्शित की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image016J5Q2.jpg

  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन 11 से 19 फरवरी, 2023 तक मुंबई में किया गया। प्रसिद्ध शास्त्रीय कलाकारों, फिल्म कलाकारों, ट्रांसजेंडरों और दिव्यांग कलाकारों सहित 300 से अधिक लोक और आदिवासी कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image017F0MZ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Sanskrti8UN7U.JPG

  • संस्कृति मंत्रालय ने आर्य समाज फाउंडेशन के सहयोग से 12 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिक समारोह का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी से आग्रह किया कि वे महर्षि दयानंद की शिक्षाओं का अनुसरण करें।

Image

  • संस्कृति मंत्रालय ने 25 फरवरी 2023 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली-कर्नाटक संघ के अमृत महोत्सव 'बारिसु कन्नड़ डिम दिमावा'का आयोजन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस त्यौहार में कर्नाटक की संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का उत्सव मनाया गया।

 

Image

Image

  • 23 से 25 जून, 2023 तक जम्मू-कश्मीर केश्रीनगरमें तीन दिवसीय उत्सव वितस्ता मनाया गया। इस उत्सव की परिकल्पना जम्मू-कश्मीर की जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव मनाने के लिए की गई थी। यह उत्सव, वितस्ता का तीसरा संस्करण है, जिसमें भारत के अन्य भागों सेकुछ प्रदर्शनों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के संगीत, गायन, नृत्य, हस्तशिल्प और व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image022ICH4.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image023BVVG.jpg

  • संस्कृत समुन्मेष-संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरूपति और संस्कृति फाउंडेशन, मैसूरके सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में, संस्कृत भाषा को आम लोगों के बीच ले जाने के उद्देश्य के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन, का आयोजन किया। यह सम्मेलन 12 से 14 जुलाई 2023 तक तिरूपति के राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय केइंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image024XLGP.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image025UB43.jpg

  • मेरा गांव मेरी धरोहरकार्यक्रम 27 जुलाई 2023 को कुतुब मीनार, नई दिल्ली में लॉन्च किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर 1000 गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया इस दौरान लोक नृत्य और संगीत कार्यक्रम और शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस स्थल पर एक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी आयोजित किया गया।
  • भारत का सबसे बड़ा लोक और जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम "उत्कर्ष" 3 से 5 अगस्त, 2023 तक मध्य प्रदेश के भोपाल में रवींद्र भवन मेंआयोजित किया गया था।इसका उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुने किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image026T6JK.jpg

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर, 2023 को रानी दुर्गावती के 500वें जन्म शताब्दी समारोहों की श्रेणी में जबलपुर में 'वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक और उद्यान'का भूमि पूजन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0271NFO.jpg

  • संत मीरा बाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 नवंबर, 2023 को मथुरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी ने 525 रुपये का स्मारक सिक्का और संत मीरा बाई के जीवन पर एक डाक टिकट जारी किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image028XLMD.jpg

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 से 20 मई, 2023 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में तीन दिवसीय मेगा इवेंट 'इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो 2023'का उद्घाटन किया। इसका आयोजन वार्षिक समारोह श्रेणी में एक्सपो को शामिल करना औरसंग्रहालयों पर समग्र बातचीत शुरू करने के लिए किया गया ताकि संग्रहालयों को सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा सके। संग्रहालय भारत की सांस्कृतिक कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

International Museum Expo 2023 Inaugurated by PM Modi

  • संस्कृति मंत्रालय ने 5 से 6 अगस्त, 2023 के दौरान पुस्तकालय महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने किया और समापन समारोह में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ ने भाग लिया। यह महोत्सव पुस्तकालयों के विकास और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और पठन संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0300CXT.jpg

  • जी20 समारोह के भाग के रूप में, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 04.09.2023 को नई दिल्ली के राजघाट मेंगांधीदर्शन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 12 फुट की प्रतिमा का अनावरण किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image031D1C3.jpg

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने 18 जून, 2023 को सर्वसम्मति से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन में अहिंसक और अन्य गांधीवादी दृष्टिकोणों के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान के लिए गीता प्रेस, गोरखपुर को वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया।

****

एमजी/एआर/वीएल/डीसी



(Release ID: 1989992) Visitor Counter : 564