सूचना और प्रसारण मंत्रालय
विकसित भारत संकल्प यात्रा घर-घर सेवाएं पहुंचा रही है
मुख्यमंत्री तेजपुर में विकास यात्रा में शामिल हुए
Posted On:
22 DEC 2023 4:17PM by PIB Delhi
विकसित भारत संकल्प यात्रा जमीनी स्तर पर सरकारी सेवाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करके पूरे असम में अपनी सफल यात्रा जारी रखे हुए है।
आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनितपुर जिले के उषापुर जीपी में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में असम के आवासन एवं शहरी कार्य और सिंचाई मंत्री श्री अशोक सिंघल, तेजपुर के सांसद श्री पल्लब लोचन दास भी शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से मुलाकात की और जनता से विभिन्न सरकारी विकासात्मक योजनाओं में सक्रिय रूप से नामांकन करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना है ताकि लोग नामांकन कर सकें और इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
यह यात्रा आज लखीमपुर, धेमाजी और नलबाड़ी में गई जहां इसमें स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने आज इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।
22 दिसंबर, 2023 तक यह यात्रा लगभग 1,802 ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर चुकी है। इनमें लगभग 19,01,947 लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही है। यात्रा स्थलों पर स्वास्थ्य शिविरों में लगभग 3,31,860 लोगों की जांच की गई है।

***
एमजी/एआर/एके/एचबी
(Release ID: 1989707)
Visitor Counter : 351