पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

उत्तर पूर्व विशेष बुनियादी ढांचा विकास योजना

प्रविष्टि तिथि: 14 DEC 2023 4:09PM by PIB Delhi

सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में चिन्हित क्षेत्रों में अवसंरचना के विकास में सहायता करती है। इसकी शुरुआत से, सभी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एनईएसआईडी स्कीम के तहत 6180.23 करोड़ रुपये की कुल 181 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 956.77 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और शेष परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। उत्तर पूर्व विशेष बुनियादी ढांचा विकास स्कीम (एनईएसआईडीएस) के तहत बजट आवंटन और धन के उपयोग का विवरण इस प्रकार है-

एनईएसआईडी स्कीम के तहत शुरुआत से ही धन का आवंटन और उसका उपयोग

(करोड़ रुपये में)

वर्ष

एनईएसआईडीएस
आवंटन

एनईएसआईडीएस के तहत उपयोग

2018-19

132.00

0.00

2019-20

549.65

88.16

2020-21

420.70

278.14

2021-22

627.48

411.05

2022-23

616.24

544.26

2023-24

1788.00

242.75

कुल:

4134.07

1564.36

 

यह जानकारी पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****


एमजी/एआर/एसकेजे/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 1986400) आगंतुक पटल : 325
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Bengali-TR , Manipuri , Telugu