राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने संबलपुर के ब्रह्म कुमारियों के एक शिक्षा अभियान ‘नए भारत के लिए नई शिक्षा’ का शुभारंभ किया

प्रविष्टि तिथि: 22 NOV 2023 12:50PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (22 नवंबर, 2023) ओडिशा के संबलपुर में संबलपुर के ब्रह्म कुमारियों के एक शिक्षा अभियाननए भारत के लिए नई शिक्षाका शुभारंभ किया। इस अभियान की परिकल्पना मूल्यों को विकसित करने और बेहतर समाज के लिए छात्रों की चेतना  के उत्थान के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा ने हमेशा समाज निर्माण में एक महत्वपूर्ण एवं परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। उन्होंने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि सेवा, समानता तथा सहानुभूति जैसे नैतिक एवं मानवीय मूल्य हमारी संस्कृति की नींव हैं और युवाओं को इन महान आदर्शों से परिचित होना चाहिए। बेहतर समाज बनाने के लिए उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता और समाज के वंचित वर्ग के लोगों की देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के मन में इन मूल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा किया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि नैतिक शिक्षा हमारे जीवन के निर्माण में सहायक होती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। नैतिक शिक्षा हमें करुणा, दया, मित्रता और बंधुत्व के जीवन मूल्यों से अवगत कराती है। इन गुणों से लैस व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन सकते हैं। किसी व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन आने से बेहतर समाज बन सकता है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चरित्र-निर्माण, आत्म-साक्षात्कार एवं दिव्य अनुभव के माध्यम से सुख, शांति और आनंद का मार्ग सुलभ बना रहा है।

***

एमजी/एआर/आर/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1978719) आगंतुक पटल : 451
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil