संसदीय कार्य मंत्रालय
संसदीय कार्य मंत्रालय ने एक महीने तक चलने वाले विशेष अभियान 3.0 को सफलतापूर्वक पूरा किया
Posted On:
08 NOV 2023 5:12PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य मंत्रालय ने उत्साह और समग्र दृष्टिकोण के साथ एक महीने तक चलने वाले विशेष अभियान 3.0 को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस अभियान के मुख्य केन्द्र बिन्दु - लंबित मामलों का निपटान, स्थान प्रबंधन को प्राथमिकता देना, कार्यस्थल के अनुभव को बेहतर बनाना और मंत्रालय में स्वच्छता अभियान चलना रहे। अभियान की विभिन्न गतिविधियों के लिए लक्ष्यों की पहचान करने के लिए इस विशेष अभियान 3.0 का प्रारंभिक चरण 15 सितंबर 2023 को शुरू हुआ। मुख्य अभियान 2 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ, जो 31 अक्टूबर 2023 को समाप्त हुआ। पहचान की गई गतिविधियों में जन शिकायतों का निपटान, संसद सदस्यों के संदर्भ, स्वच्छता अभियान, फाइलों की छंटनी आदि शामिल थे।
विशेष अभियान के दौरान 263 व्यक्तिगत फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 47 फाइलों को हटाया गया; समीक्षा के लिए पहचानी गई 145 ई-फाइलें बंद कर दी गईं। मंत्रालय में विशेष अभियान 3.0 के परिणामस्वरूप 60 वर्ग फुट जगह खाली कराई गई और स्क्रैप सामग्री के निपटान से 3,45,000/- रुपये का राजस्व जुटाया गया।


अभियान अवधि के दौरान मंत्रालय द्वारा सभी लक्ष्यों की पहचान की गई और उन्हें अर्जित भी किया गया। अभियान की प्रगति की निगरानी की जा रही है और नवीनतम रिपोर्टें नियमित रूप से प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा होस्ट किए गए एससीडीपीएम 3.0 पोर्टल पर अपलोड की गईं। स्वच्छता अभियान चलाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंत्रालय ने जनता तक पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया और विशेष अभियान 3.0 के तहत अपने प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वस्थ और स्वच्छ कार्यालय इकोसिस्टम के लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपनी भावना को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है।
*****
एमजी/एआर/आरपी/आईपीएस/वाईबी
(Release ID: 1975706)