प्रविष्टि तिथि:
26 OCT 2023 11:45AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की बैडमिंटन एकल एसएल-4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुकांत कदम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की बैडमिंटन एकल एसएल-4 स्पर्धा में असाधारण प्रदर्शन के लिए सुकांत कदम को बधाई।
उनके कौशल, दृढ़ संकल्प और अथक भावना ने देश को गौरवान्वित किया है। यह कांस्य पदक उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का एक उत्कृष्ट प्रमाण है।”
***
एमजी/एआर/आर/एजे