प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में 35 किलोमीटर रेस वॉक में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए राम बाबू और मंजू रानी को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
04 OCT 2023 12:48PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होंगझाउ में चल रहे एशियाई खेल 2022 में 35 किलोमीटर रेस वॉक की मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर राम बाबू और मंजू रानी को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया:
“35 किलोमीटर रेस वॉक के मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत को गौरवान्वित करने के लिए राम बाबू और मंजू रानी को बधाई। असाधारण प्रतिभा वाले इन खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए जबरदस्त धैर्य और दृढ़ संकल्प के बिना यह संभव नहीं होता।”
***
एमजी/एमएस/आरपी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1966750)
आगंतुक पटल : 123
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
Malayalam
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu