रक्षा मंत्रालय
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कारवार नौसेना बेस और विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा किया
महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और अन्य सामरिक पहलों की प्रगति की समीक्षा की
प्रविष्टि तिथि:
24 SEP 2023 6:02PM by PIB Delhi
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 23 सितंबर, 2023 को कारवार में नौसेना बेस और विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा किया। उन्होंने नौसेना बेस पर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, आवास और अन्य सामरिक पहलों की प्रगति का आकलन किया।
सीडीएस ने कारवार नौसेना क्षेत्र और प्रोजेक्ट सीबर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने बेस को दूरदर्शी और अनुकूलनीय आधार के रूप में स्थापित करने के महत्व को रेखांकित किया, जो उभरती सुरक्षा चिंताओं के लिए प्रासंगिक और उत्तरदायी बने रहने की क्षमता के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए अपनी तैयारी सुनिश्चित करता है।
*********
एमजी/एमएस/आरपी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1960182)
आगंतुक पटल : 300