श्रम और रोजगार मंत्रालय

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या-अगस्त, 2023

Posted On: 21 SEP 2023 10:09AM by PIB Delhi

अगस्त, 2023 माह के लिए कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (आधार: 1986-87=100) क्रमशः 9 अंक और 8 अंक बढ़कर 1224 (एक हजार दो सौ चौबीस) हो गई।) और 1234 (एक हजार दो सौ चौंतीस) अंक हो गए। कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के सामान्य सूचकांक में वृद्धि होने में प्रमुख योगदान क्रमशः 8.38 और 7.69 अंकों की सीमा तक खाद्य समूह से आया, जिसका मुख्य कारण चावल, गेहूं आटा, दालें, दूध, मांस-बकरी, चीनी, गुड़, सूखी मिर्च, हल्दी, लहसुन, प्याज, मिश्रित मसालों की कीमतों में वृद्धि होना है।

सूचकांक में वृद्धि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रही। कृषि श्रमिकों के मामले में 20 राज्यों में 2 से 19 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। तमिलनाडु में 1423 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शीर्ष पर है जबकि हिमाचल प्रदेश में 942 अंकों के साथ यह सबसे नीचे है।

ग्रामीण श्रमिकों के मामले में 20 राज्यों में 2 से 18 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश में 1412 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शीर्ष पर है जबकि हिमाचल प्रदेश में 1003 अंकों के साथ यह सबसे नीचे है।

राज्यों में, कृषि श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम वृद्धि मेघालय (19 अंक) में हुई और ग्रामीण श्रमिकों के लिए गुजरात और मेघालय (प्रत्येक 18 अंक) में हुई, जिसका मुख्य कारण चावल, दाल, गोमांस, मूंगफली का तेल, प्याज, हरी/सूखी मिर्च, जलाने वाली लकड़ी और बस के किरायों की कीमतों में वृद्धि होना है।

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित मुद्रास्फीति की दर अगस्त, 2023 में 7.37 प्रतिशत  और 7.12 प्रतिशत  थी, जबकि जुलाई, 2023 में यह क्रमशः 7.43 प्रतिशत  और 7.26 प्रतिशत  और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान यह क्रमश: 6.94 प्रतिशत  और 7.26 प्रतिशत  थी। इसी प्रकार  अगस्त 2023 में खाद्य मुद्रास्फीति 8.89 प्रतिशत  और 8.64 प्रतिशत  रही, जबकि जुलाई, 2023 में यह क्रमशः 8.88 प्रतिशत  और 8.63 प्रतिशत और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 6.16 प्रतिशत  और 6.21 प्रतिशत रही थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010XJ1.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024F57.png

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य एवं समूह-वार):

समूह

कृषि श्रमिक

ग्रामीण श्रमिक

 

जुलाई, 2023

अगस्त, 2023

जुलाई, 2023

अगस्त, 2023

सामान्य सूचकांक

1215

1224

1226

1234

भोजन

1152

1164

1158

1170

पान, सुपारी आदि

1992

1994

2002

2004

ईंधन और लाइट

1304

1303

1295

1295

कपड़े, बिस्तर और जूते

1258

1253

1302

1300

विविध

1266

1272

1271

1276

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PVQD.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004OGWA.png

सितंबर, 2023 महीने के लिए सीपीआई-एएल और आरएल 20 अक्टूबर, 2023 को जारी किए जाएंगे।

*******

एमजी/एमएस/आरपी/आईपीएस/एसके



(Release ID: 1959285) Visitor Counter : 359