राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 18 SEP 2023 5:31PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं, अपने संदेश में उन्होंने कहा कि :-

“गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के प्रतीक भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी का यह पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास का त्योहार है। यह त्योहार मिल-जुलकर काम करने का संदेश देता है और हमें जीवन में विनम्र बने रहने तथा समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा भी देता है।

भगवान श्री गणेश बाधाओं को दूर करने में मदद करें ताकि हम एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।''

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

******

एमजी/एमएस/वीएल/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 1958590) आगंतुक पटल : 333
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Assamese , Punjabi , Tamil