प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री की कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ बैठक

प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2023 7:53PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री यूं सुक येओल से मुलाकात की।

राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता पर भी प्रधानमंत्री को बधाई दी।

दोनों नेताओं ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा उत्पादन, सेमीकंडक्टर एवं ईवी बैटरी प्रौद्योगिकी सहित द्विपक्षीय विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

***

एमजी / एमएस / आर /डीए


(रिलीज़ आईडी: 1956119) आगंतुक पटल : 532
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam