प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेली गई दुनिया की सबसे बड़ी क्विज़ में से एक ‘जिज्ञासा’ के विजेताओं को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2023 10:16AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जिज्ञासा के विजेताओं को बधाई दी है - जो भारत की प्राचीन सभ्यता के मूल्यों, उसकी संस्कृतियों के विकास, समृद्ध अतीत और लोकाचार के गौरवशाली समागम के बारे में 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेली गई दुनिया की सबसे बड़ी क्विज़ में से एक है।

केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

जिज्ञासा के सभी विजेताओं को बधाई। यह एक व्यापक प्रयास था जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच हमारे इतिहास और संस्कृति के बारे में ज्ञान को बढ़ावा देना था। इस क्विज़ के लिए ऐसी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुशी हुई।''

***

एमजी/एमएस/आरपी/आईपीएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1948439) आगंतुक पटल : 448
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , Bengali , Tamil , Malayalam , Odia , English , Urdu , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada